बुधवार, 22 मई 2024

आएगा तो मोदी ही।

 लोकसभा चुनाव 2024 के चार चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है 25 मैं को पांचवें चरण का भी चुनाव समाप्त हो जाएगा ।अब आम और खास में यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है की क्या तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी भाजपा और एनडीए की सरकार बनाने में सफल होंगे या फिर हिंदी गठबंधन उनकी राह में रोड़ा बनेगा। इन चरणों में मतदान को देखने के बाद मेरी यह समझ बनी है की 4 जून को एक बार फिर मोदी ही सबसे आगे रहेंगे । हालांकि इस बीच टूल किट और जॉर्ज सोरेस के चेलो ने विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से  यह नॉरेटिव फैलाने का कुप्रयास किया किया कि मोदी जाने वाले हैं। 

लेकिन सच यह है की हौसलों की कभी हार नहीं होती ।73 वर्ष की उम्र में नरेंद्र मोदी तीसरी बखर  सत्ता में आने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं वह दूसरे दलों के नेताओं के लिए अनुकरणीय है ।लोग तर्क दे रहे हैं कि उत्तर भारत में भाजपा संतृप्तता के लेवल तक पहुंच गई है अब इन इलाकों में उसे सीटों का घाटा उठाना पड़ सकता है। यह नॉरेटिव भी दगे कारतूस टाइप पत्रकार विभिन्न सोशल मीडिया से अपना पूरा दम लगाकर बनाने में जुटे हुए हैं। खुद दूसरों की गोद में बैठकर मेनस्ट्रीम की पत्रकारिता को गोदी मीडिया कहने वाले लोग 4 जून को हर हाल में मुंह की । खाएंगे मेरा अनुमान यह कहता है कि एनडीए को 363 सिम हर हाल में मिल रही हैं । इसलिए कोई कुछ भी कहे आएगा तो मोदी ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें