बुधवार, 2 अप्रैल 2008

कुछ भी काम न आया

पहले रेल बजट और फ़िर आम बजट में ढेरों रियायतें देकर वाहवाही बटोरने वाली संप्रग सरकार के लिए अब महंगाई गले की हड्डी बन गई है । अब न टू सरकार को इसे उगलते बन रहा है न ही निगलते। मंत्री स्तर से लेकर अफसरों के स्तर पर हर प्रयास किए जा रहें हैं । बावजूद इसके महंगाई सुरसा की तरह मुहँ बढाए ही जा रही है। सरकार को तो बजट के बाद चुनावों में बाजी अपने हाथ लगती नजर आ जाही थी। लेकिन बुरा हो इस महंगाई का जिसने सब कुछ गुड गोबर कर दिया चौथी पीढ़ी के राजकुमार को सत्ता सौंपने की त्येयारी धरी की धरी रह गई । दरबारी जन इस कमर तोड़ महंगाई को रोकने के लिए पूरे जी जान से लगे हुए हैं। जब कोई तरकीब काम नहीं आई तो दोष विदेशी सरकारों पर देना सुरु कर दिया गया । पर सरकार और उसके कारिंदे कुछ भी कर लें जनता को बहुत दिनों तक बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। इसके लिए भारत के हर राजनीतिक दल को सबसे पहले आम आदमी , किसान और किसानी के बरे मी सोचना होगा । ऐसा नहीं करने वाले को हर हाल देश की देसी जनता का कोपभाजन बनाना होगा। किसानों के इस देश में उद्योगों के साथ साथ किसानों की बात करनी भी जरूरी होगी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें