अरविन्द भाई ने कहा है हमारी सरकार ने कम समय में जो काम कर दिखाया है वह कोई नहीं कर सकता। बहुत सोचने के बाद लगा शायद कजरी सही कह रहें हैं। कोई न सुने तो धरना पर बैठ जाओ। अगर विरोधी है तो तुरंत जेब से एक कागज निकालो और मढ़ दो आरोप। बाकी दिल्ली वाले भाइयों मार्च के बाद न ठीक से पानी मिल पायेगी न ही बिजली। तब सब ताली बजा कर कहियेगा हमें क्या मिला बाबा जी का ठुल्लु। कजरी भाई तो झोला ले निकल पड़े हैं लोकसभा के लिए वोट और चंदा जुटाने दिल्ली वाले अब लोकसभा चुनाव तक तो जाएँ भांड में। लोकसभा में मोदी भाई का जादू नहीं चला तो केजरी भाई कांग्रेस समेत सबकी पसंद बनेंगे यह मानना है टीम केजरी का। यूज और थ्रो का पुराना नाता रहा है केजरी भाई का। हर साथ देने वाले को लंगड़ी मर आगे बढ़ने में उस्ताद रहें हैं कजरी भाई। सबसे तजा उदहारण तो अन्ना दादा का है। सबने देखा कैसे अन्ना का उपयोग कर आगे बढे और फिर उनको धकिया कर अपना एजेंडा पूरा करने लगे। इनको वोट देने वाले दिल्ली वाले अब टॉप रहें हैं। न ठीक से पानी मिला न ही बिजली। संविदा वाले ताकते रह गए। वोट तो दे दिया पर इन्हें माया मिली ना राम। क्या मिला बस बाबा जी का ठुल्लु।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें